चौथे T-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया

By : RATTUR

Published : Jul 10, 2026, 10:21 am IST
Updated : Jul 10, 2026, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
England defeated India by 9 wickets in the fourth T20 match.
England defeated India by 9 wickets in the fourth T20 match.

इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई

भारत ने 12 साल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की हार प्राप्त की है। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी-20 में भारत द्वारा दिए गए 7 विकेटों के नुक्सान पर 158 रन के टारगेट को इंग्लैंड ने 13.5 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसमें एक मैच बारिश कारण रद्द हो गया था।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। वहीं भारत ने 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दूसरी टी-20 सीरीज गंवाई। इससे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारकर आई थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन अच्छी शुरुआत ना होने के कारण 48 रन तक 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने एक कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह चौथे टी-20 मैच में 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर आउट हुए। 3 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक वैभव ने सिर्फ 42 रन ही बनाए हैं। उन्होंने पहले मैच में 14, दूसरे में 13 रन ही बनाए थे।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM