WhatsApp के मालिक कंपनी मेटा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें "पूरी तरह से झूठा और बेतुका" बताया है।
नई दिल्ली: WhatsApp की प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के मालिक एलन मस्क ने दावा किया है कि "WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता"। इसी तरह, टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने इसे सबसे बड़ा "एन्क्रिप्शन फ्रॉड" बताया। यह विवाद US में WhatsApp के खिलाफ फाइल किए गए एक मुकदमे के बाद सामने आया है।
WhatsApp के मालिक कंपनी मेटा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें "पूरी तरह से झूठा और बेतुका" बताया है। कंपनी का कहना है कि WhatsApp पिछले एक दशक से Signal प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहा है और सिर्फ भेजने वाला और पाने वाला ही मैसेज पढ़ सकता है।