दिल्ली के घरों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 4:13 pm IST
Updated : May 13, 2026, 4:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Man arrested for robbing Delhi homes posing as AC and RO mechanic
Man arrested for robbing Delhi homes posing as AC and RO mechanic

अजय बग्गा के रूप में हुई आरोपी की पहचान

नई दिल्ली, (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाकों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर लोगों को कथित रूप से लूटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अजय बग्गा नामक आरोपी के घूमने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध की गतिविधियों बारे कई सूचनाएं मिलने के बाद, उसका पता लगाने के लिए उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। एक अधिकारी ने बताया, "विभिन्न स्थानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने बग्गा का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया।"

पुलिस के अनुसार, बग्गा एयर कंडीशनर और आरओ सिस्टम की मुरम्मत के बहाने घरों में घुसकर लोगों को कथित रूप से लूटता था। पुलिस शहर में हुई इसी तरह की अन्य घटनाओं में बग्गा की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM