प्रधानमंत्री मोदी ने मितव्ययिता के तौर पर अपने काफिले के वाहनों की संख्या में की कटौती

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 10:49 am IST
Updated : May 13, 2026, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
PM Modi cuts down the number of vehicles in his convoy as a measure of austerity
PM Modi cuts down the number of vehicles in his convoy as a measure of austerity

घर से काम करने को बढ़ावा देने का दिया था सुझाव

नई दिल्ली, (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन से चलने वाले वाहनों के उपयोग में कमी लाने और मितव्ययिता अपनाने की अपील करने के कुछ दिन बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या काफी कम कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की हालिया घरेलू यात्राओं के दौरान उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम की गई है। हालांकि, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में रविवार को मितव्ययिता उपायों के संबंध में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद गुजरात और असम में उनके काफिले में कारों की संख्या को कम कर दिया गया। सूत्रों ने यह बताया कि प्रधानमंत्री ने जहां संभव हो, बिना नए वाहन खरीदे अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भाजपा की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मितव्ययिता अपनाने पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक इस्तेमाल, पार्सल ढुलाई के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम करने) को बढ़ावा देने का सुझाव दिया था।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM