दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 2 लाख रुपये नकद, चांदी की अंगूठियां चोरी करने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Sep 13, 2026, 3:51 pm IST
Updated : Sep 13, 2026, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Two people arrested for allegedly stealing 2 lakh in cash and silver rings at Delhi Railway Station.
Two people arrested for allegedly stealing 2 lakh in cash and silver rings at Delhi Railway Station.

अश्विनी कुमार व दिलीप राठौर के रूप में हुई आरोपियों की पहचान

नई दिल्ली, (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 2 लाख रुपये नकद, चांदी की अंगूठियां और अन्य सामान चोरी होने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कथित रूप से 1.51 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने 3 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बैग कथित रूप से चोरी हो गया है, जिसमें 2 लाख रुपए हैं।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध चोरी का बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘फुटेज और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपी अश्विनी कुमार (33) और दिलीप राठौर (36) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ‘टैक्सी स्टैंड’ से पकड़ लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लूट और चोरी से जुड़े 8 मामले पहले से दर्ज हैं। चोरी किया बाकी सामान भी बरामद करने के लिए जांच जारी है।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM