INDIA गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर कई FIR दर्ज
Published : Oct 13, 2026, 10:36 am IST
Updated : Oct 13, 2026, 10:36 am IST
SHARE ARTICLE
Trouble mounts for the INDIA alliance; multiple FIRs registered regarding the Supreme Court march.
Trouble mounts for the INDIA alliance; multiple FIRs registered regarding the Supreme Court march.

दिल्ली पुलिस बोली- मार्च के लिए नहीं दी गई थी अनुमति

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के सिलसिले में दिल्ली के बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग थानों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी और सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेता कथित रूप से एक मिनी-ट्रक की मदद से पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए देखे गए।

'लोकतंत्र बचाओ मार्च' में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सहित विपक्षी 'इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल हुए और उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर लोगों के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Tags: india

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM