हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Oct 14, 2026, 2:58 pm IST
Updated : Oct 14, 2026, 2:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Arms smuggling gang busted; 3 arrested.
Arms smuggling gang busted; 3 arrested.

4 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, देसी कट्टा, 52 कारतूस व 2 कारें बरामद

नई दिल्ली, (भाषा) दिल्ली में रोहिणी जिले के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारतीय आयुध कारखाने के निशान वाली पिस्तौल समेत चार पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा, 52 कारतूस, एक चाकू और दो कारें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवेश उर्फ प्रिंस (25), राहुल ग्रेवाल उर्फ पिंकू (26) और आकाश (26) के रूप में हुई है। इनमें प्रवेश पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि केएनके मार्ग थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान राहुल ग्रेवाल और आकाश को एक कार, 2 पिस्तौल और 7 कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में विक्की हद्दल गिरोह से उनके संबंधों का खुलासा हुआ और उन्होंने प्रवेश को हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया। खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बुद्ध विहार से प्रवेश को महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार में हथियार पहुंचाने के लिए आते समय दबोच लिया। उसकी निशानदेही और कब्जे से 2 पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, 1 देसी कट्टा, 45 कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार असली व आयातित हैं, उन पर भारतीय आयुध कारखाने की मुहर व निशान अंकित हैं और उनके सीरियल नंबर मिटाए गए हैं। इस संबंध में बुद्ध विहार थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM