दिल्ली के चिड़ियाघर में बंदर का हमला: एक कर्मचारी सहित दो घायल, लोगों में मची अफरा-तफरी
Published : Sep 15, 2026, 6:31 pm IST
Updated : Sep 15, 2026, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Monkey attack at Delhi Zoo: Two injured, including a staff member; panic ensues among visitors.
Monkey attack at Delhi Zoo: Two injured, including a staff member; panic ensues among visitors.

कर्मचारी की एक अंगुली कट गई एवं उसके दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए

नई दिल्ली। दिल्ली चिड़ियाघर में बाड़े से बाहर आ गए एक बंदर के हमले में एक कर्मचारी एवं एक आंगुतक घायल हो गए। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की एक अंगुली कट गई एवं उसके दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए। यह घटना सोमवार सुबह हुई, जब देखभाल कर्मी आलोक गैलरी में गए। यह जगह जानवरों के बाड़ों के बाहर होती है तथा इसका इस्तेमाल देखभाल कर्मी और चिड़ियाघर के दूसरे कर्मचारी करते हैं।

आलोक ने बताया कि रविवार रात बंदर (बोनट मकाक प्रजाति) अपने बाड़े से बाहर निकल आया, क्योंकि उसका गेट ठीक से बंद नहीं किया गया था ऐसे में वह देखभालकर्मी गैलरी में घुस गया।

बोनट मकाक भूरे रंग का बंदर है जो आम तौर पर दक्षिण भारत में पाया जाता है। वह अपनी फुर्ती और तीखे हमले के लिए जाना जाता है। आलोक ने बताया, जब मैं देखभालकर्मी गैलरी में गया तो बंदर पहले से ही वहां था। इससे पहले कि मैं कुछ कर पाता या किसी को बुला पाता, उसने मुझ पर हमला कर दिया। उस समय वहां कुछ आंगुतक भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि बाद में बंदर ने एक आगंतुक पर भी हमला कर दिया। चिड़ियाघर के निदेशक ने संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद इन घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आलोक ने आरोप लगाया कि बाड़े का ‘लॉकिंग सिस्टम’ खराब था जिससे बंदर भाग निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि जानवरों के बाड़े के प्रभारी नियमित रूप से वहां नहीं जाते है।

आलोक ने दावा किया, हमले के समय वहां कोई रेंज अधिकारी नहीं थे। उन्होंने बताया कि इस घटना से वहां आए लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद चिड़ियाघर के अधिकारी घायल देखभालकर्मी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी बंदर ने दिसंबर 2025 में एक और कर्मी पर हमला किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM