दिल्ली में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बाद में झूठी साबित हुई
Published : Sep 15, 2026, 2:43 pm IST
Updated : Sep 15, 2026, 2:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Two schools in Delhi received bomb threats; these later turned out to be hoaxes.
Two schools in Delhi received bomb threats; these later turned out to be hoaxes.

सुरक्षा एजेंसियों को तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कम से कम दो स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद इन विद्यालय परिसरों से विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया तथा सुरक्षा जांच की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उसके पास धौला कुआं के ‘आर्मी पब्लिक स्कूल’ से एक फोन आया। उसने बताया कि बम की धमकी संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य आपात कार्रवाई दलों को अलर्ट किया गया तथा एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर से बाहर निकाला गया। सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी संदिग्ध वस्तु या सामान को लेकर विद्यालय भवन और आस-पास के इलाकों की तलाशी की। पुलिस जांच के तहत ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है और धमकियों से जुड़ी जानकारी का भी विश्लेषण कर रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तथा सुरक्षा एजेंसियों के निरीक्षण के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी मिली। विद्यालय ने एक नोटिस में कहा कि सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने के बाद सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से परिसर से बाहर निकाला गया।

उसने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वह जरूरी कदम उठा रही है। नोटिस के अनुसार, माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ज़्यादातर परीक्षाएं पूरी हो गई हैं। विद्यालय ने कहा कि बची हुई परीक्षाओं पर कोई फैसला करने से पहले वह स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन करेगा। अधिकारियों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM