दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान जानलेवा हमला करने का आरोप, AAP प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत
Published : Oct 15, 2026, 12:33 pm IST
Updated : Oct 15, 2026, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Allegations of a life-threatening attack on Delhi Police during a protest; AAP state president submits a complaint to the Police Commissioner.
Allegations of a life-threatening attack on Delhi Police during a protest; AAP state president submits a complaint to the Police Commissioner.

सौरभ भारद्वाज ने कहा- यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेंगे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हाल के प्रदर्शनों के दौरान उन पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को पुलिस आयुक्त के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई।

भारद्वाज ने मांग की कि ‘आपराधिक साजिश’ के लिए एफआईआर दर्ज की जाए और उस समय तैनात दिल्ली पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा उन पर किए गए खतरनाक और जानलेवा शारीरिक हमले की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

भारद्वाज ने अपने पत्र में कहा, मैं दिल्ली में सार्वजनिक सभाओं के दौरान दिल्ली पुलिस के कर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा मुझ पर किए गए शारीरिक हमले की तीन बेहद गंभीर और खतरनाक घटनाओं के संबंध में औपचारिक एवं समेकित शिकायत दर्ज कराने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। इन हमलों की प्रकृति, उन्हें अंजाम देने के तरीके और उनकी पुनरावृत्ति से स्पष्ट होता है कि ये भीड़ को नियंत्रित करने के सामान्य उपाय नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बजाय, ये आधिकारिक ड्यूटी की आड़ में उन्हें गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने या उनकी जान लेने के लिए रची गई समन्वित आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेंगे।

पिछले सप्ताह कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के आह्वान के दौरान, जब भारद्वाज और ‘आप’ के अन्य नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM