सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
Published : Aug 16, 2026, 4:02 pm IST
Updated : Aug 16, 2026, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Sanitation worker stabbed to death; accused absconding; incident captured on CCTV.
Sanitation worker stabbed to death; accused absconding; incident captured on CCTV.

घटना के बाद एमसीडी के कई सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 27 वर्षीय सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके कई सहकर्मियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अनिल पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अनिल के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में उन्हें फोन कर बताया था कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अनिल को वास्तव में चाकू मारा गया था।

परिवार ने दावा किया कि हमला करने से पहले अनिल को पीछे से किसी ने बुलाया था। उन्होंने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वे यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उसे निशाना क्यों बनाया गया।

घटना के बाद एमसीडी के कई सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अनिल के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शोक संतप्त परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले में एक व्यक्ति शामिल था या एक से अधिक।

पुलिस की टीम घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं तथा घटनास्थल से अन्य साक्ष्य जुटा रही हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM