DTC बस चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Published : Sep 16, 2026, 3:55 pm IST
Updated : Sep 16, 2026, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
DTC bus drivers' strike continues for the second day; commuters face increased hardship.
DTC bus drivers' strike continues for the second day; commuters face increased hardship.

शहर में डीटीसी की कुल करीब 6,500 बसें हैं

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर नई इलेक्ट्रिक बसों के चालक मुख्य रूप से दैनिक वेतन में बढ़ोतरी, चिकित्सा सुविधाएं और ओवरटाइम का भुगतान किए जाने की मांग कर रहे हैं।

डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी ने कहा, हम चालकों की मांगों का समर्थन करते हैं। अभी तक सरकार के किसी प्रतिनिधि ने हमसे संपर्क नहीं किया है। हमारी हड़ताल शांतिपूर्ण है और हमने बसें नहीं चलाने का फैसला किया है।

प्रदर्शन कर रहे चालकों के अनुसार, बस को किसी तरह का नुकसान होने पर उन पर जुर्माना लगाया जाता है, जिसे उन्होंने हटाने की मांग की है। यात्रियों ने सोशल मीडिया मंचों पर कहा कि बुधवार को सड़कों पर कम बसें उपलब्ध थीं, जिससे रोजाना आवागमन में परेशानी हुई। फिलहाल शहर में डीटीसी की कुल करीब 6,500 बसें हैं। कई अभिभावकों ने स्कूलों के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं होने की भी शिकायत की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM