ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट: गोदाम में आग लगी, दो की मौत
Published : Aug 17, 2026, 11:27 am IST
Updated : Aug 17, 2026, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
E-rickshaw battery explodes: Fire breaks out at warehouse, two dead
E-rickshaw battery explodes: Fire breaks out at warehouse, two dead

बैटरी विस्फोट और आग लगने के कारणों की जांच जारी

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा बैटरी में विस्फोट के कारण एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा(डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के 4:42 बजे रघुबीर नगर में गुरुद्वारा रोड स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। उनके अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद वहां रखे घरेलू सामान में आग लग गई।

अधिकारी ने कहा कि घटना में दो लोग झुलस गए और उन्हें रघुबीर नगर के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया मृतकों की पहचान सुफैद (17) और मोहम्मद समीद (38) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि ये इमारत बेसमेंट और चार मंजिला है। बैटरी विस्फोट और आग लगने की सटीक परिस्थितियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM