कार में काला शीशा लगाना क्यों है मना, जानिए ऐसा करने पर कितना भरना होगा जुर्माना?

By : RATTUR

Published : Apr 19, 2026, 8:40 am IST
Updated : Apr 19, 2026, 8:40 am IST
SHARE ARTICLE
Why is it prohibited to install black glass in the car? Know how much fine will have to be paid for doing so?
Why is it prohibited to install black glass in the car? Know how much fine will have to be paid for doing so?

लोग गर्मियों में कार ठंडी रखने के लिए लगाते है ब्लैक फिल्म

आजकल तेज धूप और प्राइवेसी के चलते कई लोग अपनी कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगवा लेते हैं। कम लोगों को यह पता होता है कि भारत में कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन गलत है और इसके लिए जुर्माना भी देना पड़ सकता है। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करती है।

असल में यह नियम सेफ्टी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2012 में एक अहम फैसला सुनाते हुए गाड़ियों के शीशों पर किसी भी तरह की काली फिल्म या टिंट लगाने पर रोक लगा दी थी।

अगर कोई नियम तोड़ता है तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है। कई शहरों और राज्यों में जुर्माना 500 से लेकर 1000 रुपये या उससे ज्यादा का चालान भी काटा जाता है। कई बार पुलिस मौके पर ही गाड़ी की फिल्म हटाने को भी कह देती है। यह नियम सिर्फ जुर्माना लगाने के लिए नहीं बनाया गया, बल्कि इस लिए बनाया है कि जब कार के शीशों पर काली फिल्म लगी होती है, तो बाहर से अंदर का दृश्य साफ दिखाई नहीं देता, इससे अपराधियों को छिपने में आसानी हो सकती है या किसी गलत गतिविधि का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के लिए भी यह देखना जरूरी होता है कि ड्राइवर सीट बेल्ट पहने हुए है या नहीं, या वह मोबाइल का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा

कार के शीशों से जुड़ा एक और नियम भी है, जिसे लोग अक्सर समझ नहीं पाते। कार बनाने वाली कंपनी जो ग्लास लगाती है, उसमें पहले से ही एक तय लिमिट तक टिंट होता है। नियम के अनुसार, सामने और पीछे के शीशों से कम से कम 70 फीसदी रोशनी अंदर आनी चाहिए, जबकि साइड विंडो से कम से कम 50 फीसदी रोशनी गुजरनी चाहिए। यह फैक्ट्री फिटेड ग्लास के लिए मान्य है, लेकिन इसके ऊपर कोई अलग से फिल्म लगाना मना है।

गर्मियों में लोग यह सोचकर फिल्म लगवा लेते हैं कि इससे कार ठंडी रहेगी, लेकिन इसके लिए और भी सेफ ऑप्शन मौजूद हैं। जैसे सनशेड का इस्तेमाल करना, पार्किंग में कार को छांव में खड़ा करना या अच्छी क्वालिटी का AC सिस्टम इस्तेमाल करना। ये तरीके कानून के दायरे में भी आते हैं और सुरक्षित भी होते हैं।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM