पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 166 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, धोखाधड़ी से किए थे आधार कार्ड प्राप्त
Published : Jun 3, 2026, 4:06 pm IST
Updated : Jun 3, 2026, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Police arrested 166 Bangladeshi nationals living illegally, some of whom had obtained Aadhaar cards fraudulently.
Police arrested 166 Bangladeshi nationals living illegally, some of whom had obtained Aadhaar cards fraudulently.

पुलिस ने ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ के तहत की कार्रवाई

अहमदाबाद। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने लगभग 300 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें से 166 अवैध रूप से रह रहे थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने कहा कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ के तहत की गई है।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप यह अभियान शुरू किया गया था। शहर के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने बताया कि इस अभियान के लिए 30 से अधिक टीम तैनात की गई जिनमें अपराध शाखा, एसओजी दस्ता और नरोदा, दानिलिमदा, वटवा, वटवा जीआईडीसी और जुहापुरा के विभिन्न पुलिस थानों के कर्मी शामिल थे।

मलिक ने कहा, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें से अब तक 166 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जो अवैध रूप से देश में घुसे थे और बिना अनुमति के रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि शेष 150 से अधिक लोगों से पूछताछ जारी है और 166 बांग्लादेशियों में से कुछ व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से आधार कार्ड प्राप्त किए थे। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है कि उन्होंने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, जिस प्रकार पिछले वर्ष अवैध रूप से रह रहे 465 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया था, उसी प्रकार इन व्यक्तियों को भी शीघ्र ही निर्वासित कर दिया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM