भारतीय नौसेना का यूएवी पोरबंदर शहर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Published : Jul 8, 2026, 10:08 pm IST
Updated : Jul 8, 2026, 10:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian Navy UAV crashes near Porbandar city; no casualties.
Indian Navy UAV crashes near Porbandar city; no casualties.

यूएवी धर्मपुर गांव के पास उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ

पोरबंदर गुजरात के पोरबंदर शहर के नजदीक बुधवार सुबह भारतीय नौसेना का एक मानवरहित विमान (यूएवी) नौसेना अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पोरबंदर के जिलाधिकारी एस.डी. धनानी ने बताया कि यूएवी सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर धरमपुर गांव के एक खुले मैदान में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। धनानी ने बताया, भारतीय नौसेना का एक यूएवी धर्मपुर गांव के पास उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नौसेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पास के खेत में गिरने से पहले यूएवी ने पोरबंदर के नौसेना हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM