केजरीवाल और मान ने वडोदरा जेल में बंद ‘आप’ विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की
Published : Aug 18, 2026, 5:51 pm IST
Updated : Aug 18, 2026, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal and Mann met AAP MLA Chaitar Vasava, who is lodged in Vadodara Jail.
Kejriwal and Mann met AAP MLA Chaitar Vasava, who is lodged in Vadodara Jail.

कोर्ट ने चैतर वसावा को सात साल की सजा सुनाई थी

वडोदरा। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा केंद्रीय कारागार में बंद आदिवासी नेता और पार्टी विधायक चैतर वसावा से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल और मान दोपहर में वसावा से मिलने के बाद जेल से रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने इस बैठक के संबंध में कोई अन्य विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता सोमवार को वडोदरा पहुंचे थे।

नर्मदा जिले की डेडियापाड़ा (एसटी) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले वसावा को जून में राजपीपला सत्र अदालत ने 2023 में वन अधिकारियों पर हमला करने और जबरन वसूली के मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने वसावा की पत्नी और सात अन्य लोगों को भी इस मामले में दोषी ठहराया था।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM