हैवानियत की सारी हदें पार! घर जा रही युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप फिर कुएं में फैंका

खबरे |

खबरे |

हैवानियत की सारी हदें पार! घर जा रही युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप फिर कुएं में फैंका
Published : May 1, 2023, 5:55 pm IST
Updated : May 1, 2023, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पलवल: हरियाणा के पलवल से हैवानियत की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां 3 युवकों ने एक बच्ची को अगवा कर जंगल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में बच्ची को कुएं में फेंक कर फरार हो गए। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला।

पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पलवल महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि वह चालक का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है.

उसकी बेटी अपने घर से अपने पुराने घर जा रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। जब उसकी बेटी चिल्लाने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवक उसकी लड़की का अपहरण कर जंगल में ले गया। तीनों ने जंगल में उसके साथ गैंगरेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी ने उनका विरोध किया तो युवकों ने उसकी बेटी को कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसकी बेटी को कुएं से बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस ने  3 युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 376डी, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM