'मैंने अपने पहले टर्म में ईरानी कमांडर जनरल सुलेमानी को मारा था, सुलेमानी बम बनाने में एक्सपर्ट था'
अमेरिकी प्रैसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह देश को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान युद्ध जीत लिया है और चेतावनी दी कि अमेरिका 2 से 3 हफ्तों के अंदर ईरान पर बड़ा हमला करेगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन कैपेबिलिटी और नेवी खत्म हो गई है। उनकी मिलिट्री ताकत काफी कमजोर हो गई है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कोई डील नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान को वापस "स्टोन एज" में भेज देगा। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ईरान में सरकार बदल गई है और नई लीडरशिप पहले से कम रेडिकल है। उन्होंने युद्ध की कीमत और समय को लेकर परेशान अमेरिकियों से लड़ाई को सही नजरिए से देखने की अपील की। होर्मुज स्ट्रेट संकट के बारे में उन्होंने कहा कि दूसरे देशों को इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
हालांकि, एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट खोले बिना कोई डील नहीं होगी। ट्रंप के मुताबिक, अगर पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा के समय हुई न्यूक्लियर डील जारी रहती, तो ईरान के पास न्यूक्लियर हथियारों का एक बड़ा स्टॉक जमा हो जाता। ट्रंप ने इजराइल और खाड़ी देशों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "वे बहुत कोऑपरेटिव रहे हैं और हम उन्हें किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे।"
ट्रंप ने कहा कि ईरान ने इन देशों पर बार-बार हमला किया है और इसीलिए ईरान के पास कभी भी न्यूक्लियर हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा न लेने के लिए साथियों की आलोचना की। अब उन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी तेल जरूरतों के लिए इस रास्ते पर निर्भर नहीं है, इसलिए वह इसे खोलने की जिम्मेदारी नहीं लेगा।