भिवानीः ट्रक-कार की जबरदस्त टक्कर से 2 की मौत, 3 लोग घायल
Published : Oct 2, 2026, 1:55 pm IST
Updated : Oct 2, 2026, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Bhiwani: 2 dead, 3 injured in violent collision between truck and car.
Bhiwani: 2 dead, 3 injured in violent collision between truck and car.

नरहड़पीर धार्मिक स्थल से पूजा कर लौट रहा था परिवार

हरियाणाः भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवाल एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक महिला, एक बच्ची समेत 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा सुबह-सवेरे सवा 8 बजे का है। भिवानी शहर और मंढाणा गांव से एक ही परिवार के करीब 5 सदस्य पूजा के लिए पिलानी के नरहड़पीर धार्मिक स्थल गए थे। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य लौट रहे थे। जब उनकी कार पोहकरवास गांव के पास पहुंची तो भिवानी की ओर से लोहारू की तरफ जा रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्च उड़ गए। हादसे में कार सवाल पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से भिवानी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने करीब 50 वर्षीय महिला सिलोचना और 5 वर्षीण अर्णव को मृत घोषित कर दिया।

Location: India, Haryana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM