क्लब संचालक रतन लुबाना पर की फायरिंग, 2 गोलियां लगने से हुए घायल
Published : Jun 4, 2026, 11:50 am IST
Updated : Jun 4, 2026, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
Club owner Ratan Lubana was shot and injured by two bullets.
Club owner Ratan Lubana was shot and injured by two bullets.

घटना के बाद लुबाना के फोन पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से आया कॉल

पंचकुला पंचकुला के पॉश सेक्टर-5 में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब स्विस लॉज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बुड़ेगा क्लब के संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने रतन लुबाना पर करीब 8 से 9 राउंड फायर किए। इनमें से 2 गोलियां उन्हें लगीं। एक गोली पेट में लगी जो आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली कंधे में लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घायल रतन लुबाना को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विक्रम नेहरा और सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद रतन लुबाना के मोबाइल नंबर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक कथित कॉल और ऑडियो संदेश आने की चर्चा सामने आई। सूत्रों के अनुसार, ऑडियो में कहा, “दुश्मनों को 3-4 करोड़ रुपये दोगे तो अंजाम यही होगा।” इसके अलावा ऑडियो में रतन लुबाना से बात कराने की बात भी कही गई है।

सूत्रों का दावा है कि कथित ऑडियो में हमले की जिम्मेदारी लेने जैसी बातें भी सामने आई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक न तो ऑडियो की सत्यता की पुष्टि की है और न ही यह स्पष्ट किया है कि कॉल वास्तव में किसने की थी। पुलिस तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रतन लुबाना को गैंगस्टर डोनी बल की ओर से कथित धमकी मिलने की चर्चा भी सामने आई थी। ऐसे में पुलिस फायरिंग, गैंगवार, पुरानी रंजिश और गैंगस्टर कनेक्शन समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

Location: India, Haryana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM