पहलवान विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

By : RATTUR

Published : Jun 7, 2026, 5:43 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Wrestler Vinesh Phogat made a big statement regarding Wrestling Federation of India President Sanjay Singh.
Wrestler Vinesh Phogat made a big statement regarding Wrestling Federation of India President Sanjay Singh.

कहा, जिस दिन नेता खेल छोड़कर राजनीति करेंगे, उस दिन मैं राजनीति छोड़कर खेल में लौट जाऊंगी

जींदः जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष Sanjay Singh को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से जुड़े लोगों को भी खेल छोड़कर राजनीति में आ जाना चाहिए। जिस दिन राजनीति करने वाले लोग खेलों से दूर हो जाएंगे, उसी दिन वह भी राजनीति छोड़कर दोबारा खेल के मैदान में लौट जाएंगी।

विनेश फोगाट ने कहा कि संजय सिंह द्वारा अनुशासनहीनता को लेकर दिए जा रहे बयानों पर वह प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझतीं। वह मैदान छोड़कर भागने वालों में से नहीं हैं, बल्कि डटकर लड़ने वालों में शामिल हैं। कई लोग चाहते हैं कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन वह इस्तीफा नहीं देंगी और समाज तथा लोगों की आवाज उठाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।

जातिगत राजनीति के सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी किसी जाति का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। हर खिलाड़ी तिरंगे के लिए खेलता है और देश का सम्मान बढ़ाने के लिए संघर्ष करता है। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में और बढ़ोतरी की संभावना है। कई बार उन्हें भी समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता।

राजनीतिक गठबंधन और किसान-मजदूरों के मुद्दों पर बोलते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि जो भी पार्टी किसान और मजदूर की आवाज उठाएगी, वह उसके साथ खड़ी होंगी। कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठा रही है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर रही है। विधायक विनेश फोगाट आज अपने विधानसभा क्षेत्र जुलाना के रेस्ट हाउस पहुंची थीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ SIR मुद्दे पर चर्चा की।

Location: India, Haryana

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM