फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
हरियाणा गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित सिकंदरपुर बढ़ा गांव में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। क्विक-कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी जेप्टो, किरनकार्ट और कमोडम ग्रॉसरीज के मुख्य गोदाम (वेयरहाउस) में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से थोड़े ही समय में पूरा गोदाम आद की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जब गोदाम में आग लगी तब वहां कई कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे। अचानक धुआं और लपटें उठती देख गोदाम के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुई। दमकल विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशनों से दमकल की कुल 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय के साथ आद पर काबू पाया गया।