बीएनएस की धारा 163 लागू होने के बाद भी पांच से ज्यादा लोग इक्ट्ठे थे
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर में बीएनएस की धारा 163 लागू होने के बाद पुलिस ने गुरूवार को परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। बुधवार को यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर बुधवार को छह से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।
एक अधिकारी ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध था, इसके बावजूद, कुछ जगहों पर छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए। कर्मचारियों के हटने से इनकार करने पर झड़प शुरू हो गई।
पुलिसकर्मियों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और उनके फोन छीनने की कोशिश की गई। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया, जिससे भगदड़ मच गई।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल उनके अधिकारों की लड़ाई है और पुलिस को प्रबंधन का पक्ष नहीं लेना चाहिए। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।