हरियाणाः वंदे भारत के आगे कूदकर व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त

By : RATTUR

Published : Jul 10, 2026, 11:12 am IST
Updated : Jul 10, 2026, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana: Man ends his life by jumping in front of Vande Bharat Express train
Haryana: Man ends his life by jumping in front of Vande Bharat Express train

मृतक की नहीं हुई अभी तक कोई पहचान

तरावड़ी-नीलोखेड़ी रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक घटना सामने आई। तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने जब शव की जांच की तो पर चला की मृतक ने एक बाजू पर अंग्रेज़ी में सोनेहा लिखा हुआ मिला है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। जीआरपी इस आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जानकारी देते हुए जीआरपी पुलिस जांच अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

जीआरपी पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों और क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान के लिए सूचना भेजी गई है। पहचान होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो या मृतक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो, तो संबंधित पुलिस अथवा जीआरपी से तुरंत संपर्क करें।

Location: India, Haryana

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM