पंचकूला से हिसार जा रही बस नरवाना में पलटी, दर्जनभर लोग घायल

By : RATTUR

Published : May 11, 2026, 4:51 pm IST
Updated : May 11, 2026, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
A bus going from Panchkula to Hisar overturned in Narwana, injuring a dozen people.
A bus going from Panchkula to Hisar overturned in Narwana, injuring a dozen people.

स्कूटी चालक को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर पलटी

जींद: नरवाना में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस नेशनल हाईवे दिल्ली पटियाला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने सामने स्कूटी चालक आ गया, जिसे बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते बस हाईवे और लिंक रोड क्रॉस करने के बाद हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चालक सहित करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पूर्णदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से बस को हटवाकर रास्ता खुलवाया।

पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस जैसे ही नरवाना के पास पहुंची तो अचानक सामने आए स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ पूर्णदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 2 क्रेनों की मदद से पलटी बस को सीधा करवाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Location: India, Haryana

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM