यमुनानगरः आरोपी को पकड़ने गई सीआईए टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

By : RATTUR

Published : Jun 16, 2026, 9:23 pm IST
Updated : Jun 16, 2026, 9:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Yamunanagar  : CIA team pelted with stones while attempting to apprehend accused; several police personnel injured.
Yamunanagar : CIA team pelted with stones while attempting to apprehend accused; several police personnel injured.

रादौर पुलिस कर रही मामले की जांच

असंध सीआईए की टीम पर छोटाबांस स्थित डेहा बस्ती में पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र बंगाली को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही थी, तभी डेहा बस्ती के कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए उस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव के चलते पुलिस टीम को मौके से हटना पड़ा। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालना कानूनन गंभीर अपराध है। मामले में जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Haryana

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM