ट्रेनिंग में बॉक्सिंग करते हुए लगी चोट, सेना के जवान की हुई मौत
Published : Apr 21, 2026, 8:33 am IST
Updated : Apr 21, 2026, 8:33 am IST
SHARE ARTICLE
Army soldier dies after being injured during boxing training
Army soldier dies after being injured during boxing training

फरीदाबाद में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

फरीदाबाद। ‘स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल’ में ट्रेनिंग के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सेना के 26 वर्षीय जवान का सोमवार को फरीदाबाद जिले के उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिवंगत सैनिक मोहित कुमार की चिता को उनके बड़े भाई ने अग्नि दी। सैनिक की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साहूपुरा गांव के निवासी मोहित कुमार 18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी में ‘स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल’ में बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे थे।

अभ्यास के दौरान उनके कान के पास सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बकलोह के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और रविवार को उनका निधन हो गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मोहित कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने मोहित के परिवार को संवेदना व्यक्त की।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM