मनाली के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Published : Jun 3, 2026, 5:53 pm IST
Updated : Jun 3, 2026, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Elderly man killed after being hit by speeding car near Manali, accused arrested
Elderly man killed after being hit by speeding car near Manali, accused arrested

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया

मनाली। वाहन से टक्कर मारकर भाग जाने के उस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की वाहन से लगभग 20 फुट तक घसीटे जाने और उसके बाद उसी वाहन से कुचले जाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने नई दिल्ली निवासी चालक विक्रांत विज को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल में हुई। उसने बताया कि यहां 60 वर्षीय एक स्थानीय निवासी रामकृष्ण सड़क पर जा रहे थे और इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार से आ रही दिल्ली के पंजीकरण वाली कार ने उन्हें टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि पतलीकुहल थाने में नागर फार्म रोड पर हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुल्लू के चनाल्टी गांव के निवासी प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश ने अपना बयान दर्ज कराया और कहा कि रामकृष्ण को वाहन द्वारा दोबारा कुचले जाने से पहले लगभग 20 फुट तक घसीटा गया था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि फोर्ड कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पैदल यात्री को टक्कर मार दी। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस बताया कि गैर इरादतन हत्या और दुर्घटना की सूचना न देने तथा घायल को आवश्यक सहायता प्रदान न करने के लिए पतलीकुहल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने नई दिल्ली निवासी चालक विक्रांत विज को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

पतलीकुहल थाने के अतिरिक्त प्रभारी उप-निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है, सभी पहलुओं की विस्तार से पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM