हमीरपुर में बिजली-पानी कटौती को लेकर रास्ता जाम
Published : Jun 4, 2026, 3:03 pm IST
Updated : Jun 4, 2026, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Road blocked in Hamirpur due to power and water cuts
Road blocked in Hamirpur due to power and water cuts

4 नामजद व्यक्तियों तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हमीरपुर (उप्र), (भाषा) हमीरपुर जिले में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम करने के आरोप में 4 नामजद व्यक्तियों तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 2 जून की शाम सुमेरपुर कस्बे में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने के विरोध में 50-60 लोग बेलाही बाजार के पास इकट्ठा हुए और लाठियां, ईंट तथा पत्थर लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बैठ गए। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

सुमेरपुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार राय ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया था कि 30-31 मई की रात आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और उसे बहाल करने का कार्य जारी है। अधिकारियों और पुलिस द्वारा सड़क खाली करने की अपील किए जाने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और वहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया।

उन्होंने बताया कि एक उपनिरीक्षक द्वारा बनाए वीडियो के आधार पर बुधवार शाम सुमेरपुर के वार्ड संख्या-10 निवासी राम सजीवन, अभय, कल्लू और कस्तूरी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM