CM सुक्खू की चिट्टा तस्करों को चेतावनी, कहा- अगर नहीं माने, तो मिट्टी में मिला देंगे
Published : Jun 5, 2026, 4:43 pm IST
Updated : Jun 5, 2026, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Sukhu warns drug smugglers, says if they don't listen, they will be reduced to dust.
CM Sukhu warns drug smugglers, says if they don't listen, they will be reduced to dust.

कहा- पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार, सोशल मीडिया पर हो रहा झूठा प्रचार

 शिमला।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन  रन फॉर ए क्लीन एनवायरनमेंट एंड ए चिट्टा-फ्री लाइफका आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान को लेकर कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों के खिलाफ उसी तरह की कठोर नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में लगे हैं, वे अपनी हरकतों से बाज आ जाएं। यदि अब भी नहीं माने, तो उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब इसे CM सुक्खू का योगी मॉडल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तस्करों के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्करी से अर्जित संपत्ति को भी नष्ट किया जा रहा है।

खालसा टैक्स को लेकर सीएम मान से करेंगे बात

पंजाब और हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर तनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने फीडबैक लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर नज़र बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खालसा टैक्स नाका को लेकर भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार पूरे राज्य में शांति चाहती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज भारती के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नीरज भारती कोई मसला ही नहीं है।

भाजपा सोशल मीडिया पर कर रही झूठा प्रचार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में जीत का झूठा दावा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सोशल मीडिया पर चुनाव जीत रही है और लगातार इस जीत को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर जनता के बीच झूठ फैलाया जा रहा है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM