कोटखाई में सड़क पार कर रही बच्ची को पिकअप ने कुचला, हुई मौत

By : RATTUR

Published : May 6, 2026, 3:46 pm IST
Updated : May 6, 2026, 3:46 pm IST
SHARE ARTICLE
A girl crossing the road in Kotkhai was crushed to death by a pickup truck.
A girl crossing the road in Kotkhai was crushed to death by a pickup truck.

सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

शिमलाः शिमला जिले के कोटखाई में सड़क पार करती 4 साल की नेपाली मूल की बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में ये दर्दनाक हादसा कैद हुआ है। बच्ची भागते हुए सड़क को पार करने लगी, इसी बीच पिकअप के चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब वे कोटखाई के बाघी के पास पहुंचे तो बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगी तभी शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची के मामा गोपाल ने बताया कि 4 साल की बच्ची है। वह नेपाल के रहने वाले हैं।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM