रोहड़ू अदालत और एसडीएम दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Published : May 6, 2026, 1:47 pm IST
Updated : May 6, 2026, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Rohru court and SDM office received bomb threat
Rohru court and SDM office received bomb threat

अज्ञात व्यक्ति द्वारा दीवार पर हाथ से लिखा पोस्टर चिपकाया गया

शिमला, (भाषा) हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय अदालत और उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक पोस्टर मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भराड़ी इलाके में एक दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हाथ से लिखा पोस्टर चिपकाया गया था, जिसमें बुधवार को रोहड़ू अदालत और एसडीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई, दोनों इमारतों को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। शिमला से बम निरोधक दस्ता भी मौके पर रवाना किया गया।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि परिसर की गहन तलाशी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और स्थिति नियंत्रण में है। शिमला के सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। यह इस सप्ताह शिमला में बम की दूसरी धमकी है। सोमवार को स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरा एक ईमेल मिला था, लेकिन तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM