राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

By : RATTUR

Published : Jul 7, 2026, 1:20 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Sukhvinder Sukhu speaks on the Ram Mandir offering theft case.
Chief Minister Sukhvinder Sukhu speaks on the Ram Mandir offering theft case.

कहा, 'राम मंदिर में पैसे की नहीं, आस्था की चोरी हुई है'

शिमलाः अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के साथ शिमला के राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए, माथा टेका और कीर्तन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें और अपनी भावना व नियत साफ रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राम मंदिर की स्थापना के समय विधायक थे और उन्होंने भी मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी थी, जबकि हिमाचल प्रदेश में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया गया था। लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार गहने और धन राम के आदर्शों को अपनाने के लिए दान किया था। यह केवल पैसे की नहीं, बल्कि आस्था की चोरी है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने भगवान श्रीराम के चरणों में जाकर प्रार्थना की है कि राम के नाम पर राजनीतिक चंदा इकट्ठा करने वालों और राजनीति करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें। राजीव गांधी को राम मंदिर का पहला श्रेय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मंत्रिमंडल हिंदू संस्कृति में विश्वास रखता है और सभी धर्मों का सम्मान करता है।

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे भी भगवान राम की उतनी ही श्रद्धा से पूजा करते हैं और पहले से उनके बताए ईमानदारी के मार्ग पर चल रहे हैं। भाजपा को अपने आदर्शों पर आत्ममंथन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार राम राज्य की भावना के अनुरूप ऐसी योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा को अपनी भावना व नियत पर विचार करना चाहिए।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM