हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी निचले इलाकों में हुई बारिश; किसानों के लिए बनी चिंता, यलो अलर्ट जारी
Published : Apr 8, 2026, 7:11 pm IST
Updated : Apr 8, 2026, 7:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Snowfall in the higher reaches of Himachal Pradesh, rain in the lower regions; farmers remain worried
Snowfall in the higher reaches of Himachal Pradesh, rain in the lower regions; farmers remain worried

मंडी जिले में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिकारी माता मंदिर में भी हुई बर्फबारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को हिमपात हुआ, जबकि मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय मौसम विभाग ने मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में बुधवार को छिटपुट बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रा, लाहौल और स्पीति के आदिवासी क्षेत्र और शिमला शहर के बाहरी इलाके में स्थित कुफरी उन स्थानों में शामिल थे जहां ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मंडी जिले में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिकारी माता मंदिर में भी रुक-रुक कर बर्फबारी हुई, जो अप्रैल के महीने में असामान्य है।

बागवानों और किसानों ने मौसम को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अप्रैल में बर्फबारी और तूफानी मौसम से सेब और अन्य फलों के साथ-साथ कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। गोंडला और कुफरी में चार सेंमी और 1.4 सेंमी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे रोहतांग दर्रा और शिकारी माता मंदिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें संगराह में 65 मिमी, राजगढ़ में 60 मिमी और चौरी में 52.6 मिमी बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई, जिसमें तबो में सबसे कम 0.1 डिग्री, उसके बाद कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री और कल्पा में तीन डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM