बाढ़ की चपेट में आने से बही पुलिया, लोगों में दहशत
कुल्लूः जिला कुल्लू के गड़सा क्षेत्र के शिलानाला की ऊंची पहाड़ियों में बादल फटने की घटना के बाद गड़सा खड्ड का जलस्तर अचानक कई गुना बढ़ गया। तेज बहाव के कारण खड्ड पर बनी 1-2 पुलियां बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं। घटना के बाद खड्ड किनारे बसे लोगों में भय और दहशत का माहौल है।
हालांकि, राहत की बात है कि फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने खड्ड और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से जलधाराओं के पास न जाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना देने की अपील की है। मानसून के दौरान मौसम की चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की भी सलाह दी गई है।