अभिनव मेहता, पूर्णिमा व धीमान ने 698 अंकों से दूसरा स्थान किया हासिल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से रविवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। 93 हजार 176 ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 78 हजार 150 छात्र पास हुए है और 83.87 पास प्रतिशत रही है। इसी के साथ 8433 छात्रों को कंपार्टमेंट घोषित की गई हालांकि इस बार जून में एक बार फिर से 10वीं में कंपार्टमेंट वाले दोबारा परीक्षा लेने का मौका मिल पाएगा।
हिमाचल प्रदेश की प्रोविजनल मैरिट सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें जून में भी बदलाव होने के बाद फाईनल मैरिट सूची जारी होगी। राज्य में छात्रा एवीएम पब्लिक स्कूल पहाड़ा जिला कांगड़ा की अनमोल ने प्रथम स्थान 699/700 में लेकर प्राप्त किए हैं। दूसरे नम्बर पर 3 छात्रों अभिनव मेहता ऊना, पूर्णिमा जीएसएसएस बिलासपुर व धीमान ने 698/700 अंक व तृतीय स्थान पर अश्विका शर्मा नीलम स्कूल हमीरपुर व अलीशा ठाकुर ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली मंडी ने प्राप्त किया है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले ये परिणाम में बढ़ोतरी हुई है। परीक्षाओं में सुधार के बड़े प्रयास किए गए हैं, जिसमें एमसीक्यू व कप्टेंसी बेस्ड व प्रश्न पत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 2384 सेंटर बनाए गए थे, इस बार लाइव मोनिटरिंग भी परीक्षा केंद्रों की गई है। मूल्यांकन के लिए 41 केंद्र बनाए गए थे, सेवाएं 2900 शिक्षकों ने प्रदान की।