शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया पर्दाफाश

By : RATTUR

Published : May 10, 2026, 5:38 pm IST
Updated : May 10, 2026, 5:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Shimla Police busts inter-state drug network
Shimla Police busts inter-state drug network

यूपी से मुख्य सप्लायर सलमान हैदर को किया गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रोहड़ू और कोटखाई में दर्ज मामलों की गहन जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ तक फैली चिट्टा सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए कई मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी शिमला अभिषेक ने बताया कि तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार बैकवर्ड लिंकिज तक पहुंच रही है और छोटे पेडलरों के साथ-साथ पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। एएसपी शिमला अभिषेक ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। थाना रोहड़ू में दर्ज मामले में पुलिस ने पहले 53 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और डिजिटल जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी लंबे समय से उत्तर प्रदेश निवासी सलमान हैदर के जरिए चिट्टा मंगवाकर रोहड़ू क्षेत्र में बेच रहा था।

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर सलमान हैदर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद जांच पंजाब तक पहुंची। तकनीकी विश्लेषण और आर्थिक लेन-देन के साक्ष्यों के आधार पर गुरदासपुर पंजाब निवासी मुख्य सप्लायर थोमस मसीह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि कोटखाई में दर्ज दूसरे मामले में पुलिस ने पिस्टल, Meth Crystal Ice और हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद चंडीगढ़ तक फैले नेटवर्क का खुलासा किया। मामले में मुख्य सप्लायर गोलू निवासी दड़ूमाजरा, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी शिमला अभिषेक ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक बैकवर्ड लिंकिज के आधार पर 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। वहीं 24 बड़े नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं, जिनकी सप्लाई चेन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और केरल तक फैली हुई थी। शिमला पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM