ककीर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

By : RATTUR

Published : May 11, 2026, 2:51 pm IST
Updated : May 11, 2026, 2:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Tragic road accident in Kakir: Car falls into ditch, 6 people dead, 4 seriously injured
Tragic road accident in Kakir: Car falls into ditch, 6 people dead, 4 seriously injured

तेज आंधी के चलते वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा

चंबाः चंबा जिले के ककीर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को प्रातः लगभग 3 से 4 बजे के बीच भारी वर्षा और तेज आंधी के चलते वाहन जो डलहौजी से मनाली की ओर जा रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा भी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की। खराब मौसम और अंधेरे के बावजूद पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।

ललित भाई फटनानी, ममता बेन पत्नी ललित भाई, काजल पत्नी प्रियंक कनहिया, दियांश पुत्र प्रियंक कनहिया, प्रियंक कनहिया लाल, जसवंत पुत्र हरी सिंह निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथाल, तहसील जोगिंद्र नगर, जिला मंडी, आयु 51 वर्ष के रूप में मृतकों की पहचान हुईं।
 

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम और तेज बारिश को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। इलाके में शोक की लहर है।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM