हिमाचल में वाहन के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 घायल

By : RATTUR

Published : Aug 12, 2026, 10:05 pm IST
Updated : Aug 12, 2026, 10:05 pm IST
SHARE ARTICLE
4 killed, 9 injured after vehicle falls into gorge in Himachal
4 killed, 9 injured after vehicle falls into gorge in Himachal

राजेंद्र, देश राज, रिखी राम व राम गोपाल के रूप में हुई मृतकों की पहचान

शिमला, (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गटलोग के पास मंगलवार देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य और गांव के कुछ लोग संगड़ाह अस्पताल से ग्रामीण जगदीश शर्मा का शव लेकर लौट रहे थे। जगदीश को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, घायलों को नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरमौर जिले के अरलू गांव निवासी राजेंद्र (37) और देश राज (23) तथा चिनाड़ गांव निवासी रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) के रूप में हुई है।

शोकसंतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM