कुछ ही घंटों में 3.4 व 3.5 तीव्रता के आए 2 भूकंप
हिमाचल प्रदेशः चंबा में आज सुबह 6:30 बजे 3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इसका केंद्र चंबा में 33.131° लैटीट्यूड और 76.585° लॉन्गीट्यूड पर था। भूकंप धरती की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस बीच, महाराष्ट्र के नामिक में कुछ ही घंटों में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह 12:05 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.5 थी। इसके बाद दूसरा भूकंप सुबह 5:32 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.4 थी। किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।