हिमाचल के रिटायर्ड डॉ. राजिंदर कंवर ने दान की 80 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी

By : RATTUR

Published : Aug 14, 2026, 3:04 pm IST
Updated : Aug 14, 2026, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Retired Dr. Rajinder Kanwar from Himachal donated property worth ₹80 crore.
Retired Dr. Rajinder Kanwar from Himachal donated property worth ₹80 crore.

शरीर भी दान करने का ऐलान, मुख्यमंत्री ने की तारीफ

हिमाचल प्रदेशहमीरपुर जिले के जोलसप्पड़ निवासी 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार को समर्पित कर समाज के लिए मिसाल पेश की है। डॉ. कंवर ने 5 अगस्त को संपत्ति की गिफ्ट डीड सरकार के नाम कर दी।

इसके बाद संबंधित भूमि का इंतकाल भी प्रदेश सरकार यानी डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के नाम दर्ज हो गया है। डॉ. कंवर ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वर्ष 2021 में ही अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार के नाम वसीयत करने का निर्णय लिया था।

अब 5 अगस्त को गिफ्ट डीड के माध्यम से इसे सरकार को सौंप दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनकी स्वयं अर्जित संपत्ति है, जबकि पुश्तैनी संपत्ति वह करीबी रिश्तेदारों को देंगे। डॉ. कंवर ने बताया कि उनकी इच्छा है कि उनकी संपत्ति का उपयोग जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाए। उन्होंने सरकार से यहां जेरियाट्रिक केयर सेंटर या वृद्धाश्रम बनाने का आग्रह किया है। वह चाहते हैं कि संस्थान का नाम ‘कृष्णा राजेंद्र’ रखा जाए।

जोलसप्पड़ में उनका 2 मंजिला मकान, 5 कनाल 5 मरला भूमि, आभूषण, कार, फर्नीचर, बैंक जमा राशि समेत अन्य संपत्ति है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है। यह संपत्ति निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर है।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM