हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुब्बारों पर लगा पाकिस्तानी झंडा बरामद

By : RATTUR

Published : Aug 17, 2026, 10:12 pm IST
Updated : Aug 17, 2026, 10:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistani flag found on balloons in Chamba, Himachal Pradesh.
Pakistani flag found on balloons in Chamba, Himachal Pradesh.

एलओसी से करीब 100 किलोमीटर की दूरों पर हुई घटना

शिमला, (भाषा) नियंत्रण रेखा (एलओसी) से करीब 100 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह इलाके में सोमवार को 30 से अधिक गुब्बारे और एक पाकिस्तानी झंडा बरामद किया गया।

हरे और सफेद रंग के इन गुब्बारों पर ‘‘दिल दिल पाकिस्तान’’ लिखा हुआ था। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना हिमगिरी ग्राम पंचायत के शुरनाला क्षेत्र में हुई। चुराह एक दूरदराज और अधिक ऊंचाई वाला पहाड़ी उपमंडल है, जिसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्रों से मिलती हैं। यह क्षेत्र एलओसी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस तरह की घटनाएं पहले भी काफी बार हो चुकी है। इससे पहले सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM