शिमला के चौपाल में स्कूली छात्रा ने दिखाई बहादुरी

By : RATTUR

Published : May 21, 2026, 1:30 pm IST
Updated : May 21, 2026, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Schoolgirl shows bravery in Shimla's Chaupal
Schoolgirl shows bravery in Shimla's Chaupal

छेड़खानी करने वाले युवक को सरेआम जड़े थप्पड़

शिमलाः शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के ठाना गांव में एक स्कूली छात्रा ने साहस और सूझबूझ का ऐसा परिचय दिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। छात्रा के साथ कथित छेड़खानी की कोशिश करने वाले युवक को उसने बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग छात्रा की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ठाना गांव की यह छात्रा स्कूल से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से उत्तर प्रदेश निवासी अब्दुल नामक युवक वहां पहुंचा और छात्रा से जबरदस्ती बातचीत करने लगा। आरोप है कि युवक ने छात्रा को अपने साथ गाड़ी में चलने के लिए कहा और लगातार उसका पीछा करता रहा। शुरुआत में छात्रा ने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब आरोपी ने उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया तो छात्रा ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन का कैमरा चालू कर दिया।

वीडियो बनाते हुए छात्रा ने आरोपी का डटकर विरोध किया और उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लोग भी मौके पर रुक गए, जिससे छात्रा का मनोबल और बढ़ गया। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी वहां से भाग निकला।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM