हिमाचल प्रदेशः कसौली के जंगलों में लगी भीषण आग पर भारतीय सेना ने पाया काबू

By : RATTUR

Published : May 27, 2026, 4:08 pm IST
Updated : May 27, 2026, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: Indian Army brought a massive fire in the forests of Kasauli under control.
Himachal Pradesh: Indian Army brought a massive fire in the forests of Kasauli under control.

15 घंटे से अधिक समय तक चला आग बुझाने का संयुक्त अभियान

शिमला, (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में मंगलवार को भड़की भीषण वनाग्नि को भारतीय सेना ने भारतीय वायुसेना और नागरिक प्रशासन के सहयोग से बुधवार को सफलतापूर्वक काबू कर लिया। यह आग गिल्बर्ट ट्रेल और अपर मॉल इलाके के पश्चिमी ढलानों में फैली हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार, आग मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे कसौली हिल्स के वन क्षेत्र में लगी और तेजी से आसपास के घने जंगलों में फैल गई। आग बुझाने का संयुक्त अभियान 15 घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, कसौली एवं चंडीगढ़ के नागरिक प्रशासन तथा अन्य स्थानीय एजेंसियों ने मिलकर काम किया।

वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचीं, लेकिन शुरुआती प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद भारतीय सेना की कसौली ब्रिगेड ने तेजी से समन्वित अभियान शुरू किया ताकि आग को घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर सेना के जवानों ने दमकल वाहनों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई, जबकि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने चंडीगढ़ स्थित सुखना झील से पानी लेकर ऊपर से छिड़काव किया। संयुक्त प्रयासों से गिल्बर्ट हिल और अपर मॉल जैसे प्रमुख प्रभावित क्षेत्रों में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और इसे संवेदनशील वन क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे अभियान में कोई भी जवान घायल नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि की सूचना है। पश्चिमी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने अभियान की समीक्षा की और स्थिति का जायजा लिया।

Location: India, Himachal Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM