45 फुट गहरे कुएं में गिरे हाथी को तीन घंटे रेस्क्यू के बाद बचाया गया
Published : Apr 2, 2026, 5:05 pm IST
Updated : Apr 2, 2026, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Elephant that fell into a 45-foot-deep well was rescued after a three-hour rescue operation
Elephant that fell into a 45-foot-deep well was rescued after a three-hour rescue operation

मिट्टी हटाने वाली मशीन की मदद से एक रास्ता बनाकर निकाला गया

रांची। झारखंड के रांची जिले में 45 फुट गहरे कुएं में गिरे एक हाथी को तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बचा लिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह चार हाथियों के झुंड का हिस्सा था और बंडू वन क्षेत्र के सरयाद गांव में रात करीब एक बजे कुएं में गिर गया।

सोनाहातु के वन प्रभारी सुप्रियन टूटी ने बताया कि हमें सुबह करीब पांच बजे घटना की सूचना मिली। बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। लेकिन कुएं के मालिक की कुछ आपत्तियों के कारण बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। टूटी ने बताया कि कुएं में 15 फुट तक पानी भरा गया और मिट्टी हटाने वाली मशीन की मदद से एक रास्ता बनाया गया। सुबह करीब 11 बजे हाथी को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि उसे रांची के तामार ब्लॉक में हाथियों के उसके झुंड से मिला दिया गया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM