मुख्यमंत्री द्वारा शहरी श्रमिकों के लिए दाल-भात केंद्र स्थापित करने की घोषणा का स्वागत : विजय शंकर नायक
Published : Jun 3, 2026, 9:03 pm IST
Updated : Jun 3, 2026, 9:03 pm IST
SHARE ARTICLE
विजय शंकर नायक
विजय शंकर नायक

कांग्रेस की मांग – महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए हर प्रखंड और शहर में बने आधुनिक श्रम विश्राम भवन

  • महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए विश्राम, पेयजल, शौचालय, क्रेच और स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस हों श्रम भवन

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए स्थान चिन्हित कर दाल-भात केंद्र स्थापित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे श्रमिकों, गरीबों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों के हित में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि दाल-भात केंद्रों की स्थापना से रोजी-रोटी की तलाश में शहरों और कस्बों में आने वाले हजारों मजदूरों, रिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सस्ता एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।

विजय शंकर नायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि राज्य सरकार इस पहल को और व्यापक बनाते हुए झारखंड के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, प्रखंड मुख्यालयों, नगर निकायों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त "श्रम भवन" का निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि इन श्रम भवनों में पुरुष एवं महिला श्रमिकों के लिए अलग-अलग विश्राम कक्ष, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्नानघर, लॉकर, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, बच्चों के लिए क्रेच, पुस्तकालय तथा श्रमिक पंजीकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से महिला श्रमिकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि निर्माण कार्य, कृषि एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत लाखों महिला श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। श्रम भवन उनके लिए सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के केंद्र बन सकते हैं।

नायक ने कहा कि झारखंड के विकास में श्रमिकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में श्रमिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यदि राज्य सरकार श्रम भवनों की स्थापना करती है तो यह श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए और भी ठोस कदम उठाएगी तथा राज्य को देश का सबसे श्रमिक हितैषी राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM