झारखंड में 15 लाख के इनामी समेत तीन नक्सली गिरफ्तार, एके-47 और हथियार बरामद
Published : Aug 5, 2026, 3:24 pm IST
Updated : Aug 5, 2026, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Three Naxalites, including one carrying a reward of ₹15 lakh, arrested in Jharkhand; AK-47 and other weapons recovered
Three Naxalites, including one carrying a reward of ₹15 lakh, arrested in Jharkhand; AK-47 and other weapons recovered

गिरफ्तार नक्सली दर्जनों से ज्यादा मामलों में भगोड़े थे

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार को 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी समेत तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार माओवादियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर महतो उर्फ चरण शामिल है, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले का रहने वाला है।

अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरायकेला-खरसावां निवासी एवं प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू उप-जोनल समिति के सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार तथा उसकी पत्नी और उप-जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ निपु पहाड़िया उर्फ मीरा के रूप में हुई है। मीना पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली है। पुलिस के बयान के अनुसार, तीनों को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मदन महतो पर 15 लाख रुपये, रवि सिंह सरदार पर पांच लाख रुपये और मीना पहाड़िया पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, मदन महतो झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 41 मामलों में वांछित है। उन्होंने बताया कि रवि सिंह सरदार के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल में 43 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मीना पहाड़िया झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में दर्ज 18 नक्सल संबंधी मामलों में आरोपी है।

पुलिस के अनुसार, मदन महतो और रवि सिंह सरदार आकाश उर्फ असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे। यह दस्ता 11 जुलाई 2018 को एमजीएम थाना क्षेत्र के झाटी पहाड़ी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 193वीं बटालियन के जवान निर्मल घोष शहीद हो गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM