झारखंड में सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल
Published : May 6, 2026, 12:36 pm IST
Updated : May 6, 2026, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
One person killed, 6 injured in clash between security guards and coal thieves in Jharkhand
One person killed, 6 injured in clash between security guards and coal thieves in Jharkhand

करीब 100 लोग कोयला चोरी के लिए मौके पर पहुंचे, जिनमें अधिकतर स्थानीय थेः राम सागर

गिरिडीह (झारखंड), (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षा गार्ड और कथित कोयला चोरों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कमांड एरिया में स्थित कोयला साइडिंग (लोडिंग-अनलोडिंग स्थल) पर हुई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने बताया कि इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड और कथित कोयला चोरों के बीच हुई इस झड़प में 6 सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं, जिनका सीसीएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उरांव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परियोजना के प्रबंधक राम सागर ने आरोप लगाया कि करीब 100 लोग कोयला चोरी के लिए मौके पर पहुंचे, जिनमें अधिकतर स्थानीय थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सुरक्षा गार्ड्स ने इसका विरोध किया तो कोयला चोरों ने पथराव शुरु कर दिया और उन पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही वे वहां से भाग गए।’’ वहीं, ग्रामीणों ने कोयला परियोजना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड्स ने ही एक ग्रामीण की हत्या की है।

Location: India, Jharkhand

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM