प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की, शव को नदी किनारे दफनाया
Published : Jul 6, 2026, 5:52 pm IST
Updated : Jul 6, 2026, 5:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Lover strangles girlfriend to death, buries body by the riverbank.
Lover strangles girlfriend to death, buries body by the riverbank.

आरोपी ने अपनी प्रेमिका हिस्सी को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा था

रांची। झारखंड में एक युवक ने 18-वर्षीय प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को यहां कांची नदी के किनारे दफना दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को किसी अन्य व्यक्ति के साथ देखा था, जिससे उसे पीड़िता द्वारा धोखा दिये जाने का संदेह हुआ।

पुलिस ने बताया कि यद्यपि यह घटना 17 जून को हुई थी, लेकिन हिस्सी कुमारी का शव 23 जून को बरामद हुआ था तथा आरोपी चेतन मुंडा (18) को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के पास से हिस्सी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 12 जून को उसने अपनी प्रेमिका हिस्सी को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा था। इसके बाद 17 जून को उसने हिस्सी को नदी किनारे बुलाया, जहां उनके बीच बहस हो गई।

आरोपी ने बताया कि बहस के दौरान हिस्सी ने उसके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे गुस्से में आकर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी किनारे छह फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM